Ujjwala Yojana Apply Online (PMYU) – फ्री गैस कनेक्शन के लिए ऐसे करें आवेदन

By BHEEM KUMAR

Published on:

Ujjwala Yojana Apply Online (PMYU) : फ्री गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत आवेदन करना आवश्यक होता है। यह योजना विशेष रूप से गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, ताकि उन्हें धुएं से होने वाली समस्याओं से राहत मिल सके और स्वच्छ ईंधन का लाभ मिल सके।

इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन, गैस चूल्हा तथा पहली रिफिल जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। आवेदन करने के लिए आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा परिवार का नाम राशन कार्ड या बीपीएल सूची में होना जरूरी है।

अगर आपने अभी तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं लिया है, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और सरकार द्वारा दी जा रही इस महत्वपूर्ण सुविधा का फायदा उठाएं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है, जिससे पात्र लाभार्थी आसानी से योजना में शामिल हो सकते हैं।

Ujjwala Yojana Apply Online : Overview

मंत्रालय का नामपेट्रोलियम गैस मंत्रालय
केटेगरीसरकारी योजना
योजना का नामप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
शुरू की गईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
योजना की शुरुआत1 मई 2016
लाभार्थीगरीब वर्ग की महिलायें
स्कीम के लिए पात्रताबीपीएल कार्ड धारक परिवार
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmuy.gov.in/
टोल फ्री नंबर18002666696

 उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता

अगर आप फ्री गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको इस शर्तें का पूरा करना होगा

  • आवेदक भारतीय महिला होनी चाहिए।
  • परिवार का नाम BPL सूची में होना चाहिए।
  • राशन कार्ड और आधार कार्ड अनिवार्य है।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • परिवार में पहले से LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की कॉपी

उज्ज्वला योजना का लाभ कैसे मिलेगा? 

  • प्रत्येक पात्र परिवार को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिलेगा।
  • 2025 में सरकार ने घोषणा की है कि लाभार्थियों को एक वर्ष में 3 फ्री सिलेंडर मिलेंगे।
  • सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए आएगी।
  • रसोई गैस की कीमत बढ़ने पर भी लाभार्थियों को अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी। 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए अप्लाई ऐसे करें

अब आइए जानते हैं कि आप घर बैठे फ्री गैस सिलेंडर के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – क्लिक हियर
  • अब आप “Apply for New Connection” पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, और दस्तावेज की जानकारी भरें।
  • साथी ही जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में फाइनल “Submit” पर क्लिक करें और आवेदन की पुष्टि करें।
  • सफल आवेदन के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।
  • कुछ दिनों में आपको गैस एजेंसी से कॉल या मैसेज प्राप्त होगा।

 ध्यान रखें: आवेदन की स्थिति आप वेबसाइट पर जाकर “Track Application” सेक्शन में देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

More Article –

Free Sauchalay Yojana 2026:
Jamin Rasid Download 2026
Birth Certificate Online Apply
Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026

Leave a Comment